बस्ती मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को निर्माण कार्यो का नियमित निरीक्षण करने का दिया निर्देश
बस्ती - मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को निर्माण कार्यो का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। आयुक्त सभागार में आयोजित निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि समय से उपभोग प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाय, रिवाइज स्टीमेट भेजने की प्रवृति से बचा जाय तथा समय से टेण्डर करते हुए वर्कआर्डर जारी किया जाय। कार्यदायी संस्था सीएण्डडीएस के अधिकारी की अनुपस्थिति को गम्भीरता से लेते हुए उन्होने उनका स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है। उन्होने निर्देश दिया कि है निर्माण के लिए भूमि संबंधी विवादों की जानकारी कार्यदायी संस्था तत्काल संबंधित एसडीएम एवं जिलाधिकारी को अवगत करायें, यदि फिर भी हल नही निकलता है, तो उन्हें भी अवगत कराया जाय। उन्होने कहा कि भूमि विवाद के कारण कोई कार्य रूकना नही चाहिए। उन्होने निर्देश दिया है कि सर्किट हाउस के सामने सड़क चौड़ीकरण करने का स्टीमेट उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम तत्काल भेजवाये तथा अवशेष कार्यो को शीघ्र पूरा करें। उन्होने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय का उन्होने निरीक्षण किया है तथा कार्य की गुणवत्ता खराब मिली है, जबकि इस...