फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के निर्देश पर लेखपाल संघ फतेहपुर में अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान लेखपाल के आत्महत्या किए जाने के विरोध में तहसील बस्ती सदर में लेखपालों ने एकदिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्र मांग पत्र उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा। धरनी की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव व संचालन मंत्री देवेंद्र कुमार ने किया।
तहसील व जनपदों में अधिकारियों के बदलते व्यवहार एवं संवेदनहीनता के कारण जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार द्वारा मानसिक अवसाद में आकर आत्महत्या कर लिया गया। जिसको लेकर प्रदेश भर के लेखपालों ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
लेखपालों का कहना है कि मृतक लेखपाल की ड्यूटी एस आई आर में लगी थी। 26 नवंबर को उनकी शादी थी लगातार छुट्टी का निवेदन करने के बाद भी उन्हें छुट्टी नहीं दी गई 22 नवंबर को मीटिंग में उपस्थित न होने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया। बाद में एसडीम संजय कुमार सक्सेना वानर तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक द्वारा उनके घर पर जाकर उन्हें सेवा समाप्ति की धमकी देते हुए सी आर का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया अधिकारियों द्वारा धमकी देने के बाद लेखपाल द्वारा आत्महत्या जैसा अनपेक्षित कदम उठाना पड़ा।
धरने में उपस्थित सभी लोगों ने एक ध्वनि से कहा कि आज के समय में अधिकारियों द्वारा व्यावहारिक रूप से दबाव डालकर काम करवाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है उनके द्वारा अपने आप को नंबर एक रैंकिंग पाने के लिए लेखपालों पर दबाव बनाया जाता है। जिसके लिए अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक रूप से डांट फटकार वेतन रोकने निलंबन प्रतिकूल प्रविष्टि फिर तक की उत्पीड़न आत्मक करवाई की जाती है जिसके चलते लेखपाल विभिन्न बीमारियों हार्ट अटैक डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिसमें संजय कुमार सक्सेना पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने।
मृतक की माता को 50 लाख की आर्थिक सहायता। परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने तथा फिर की अंतिम तिथि आगे बढ़ाए जाने एवं अधीनस्थ कर्मचारी के साथ अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता अपनाते हुए नियमित बैठक करने का निर्देश दिए जाने तथा इस पुनरीक्षण के दौरान लेखपालों को एक माह के बराबर वेतन प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाने की मांग की गई।
धरने में शैलेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष,कमलभान पाण्डेय,धीरू सिंह,ललित यादव,चंद्र प्रकाश,प्रज्ञा मिश्र,संजीव यादव,शैलेश मणि,उमेश पाण्डेय,संतोष सिंह,आमोद आर्य,हरि प्रसाद,धर्मेंद्र कुमार,सत्येंद्र दुबे,अर्पित श्रीवास्तव,विक्की ,मनोज कुमार,विवेक कुमार, अंकित,विक्रम, रीना पाठक,ऋचा शुक्ला,संगम तिवारी,शिवम,पुष्पेंद्र , शीला प्रजापति,पूजा यादव, सुदीक्षा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।



Comments