अयोध्या में होली की खुशियां मातम में बदली: सरयू नदी में नहाने गए दो नाबालिगों बच्चों की डूबने से मौत, एक बचाया गया
अयोध्या में होली की खुशियां मातम में बदली: सरयू नदी में डूबने से दो नाबालिगों की मौत, एक बचाया गया अयोध्या में होली का त्योहार उस समय मातम में बदल गया जब सरयू नदी में नहाने गए तीन नाबालिग युवक डूब गए। हादसे में दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक को ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से सुरक्षित बचा लिया गया। घटना रौनाही थाना क्षेत्र के कलाफरपुर घाट की है। बताया जा रहा है कि होली खेलने के बाद तीनों युवक नदी में नहाने के लिए गए थे। तैरना नहीं आने की वजह से वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से प्रशासन ने एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो अन्य किशोरों को बाहर निकालने तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मुबारकगंज गांव निवासी राज सैनी और सुमित कोरी के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का नरो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी या अन्य...