अयोध्या में होली की खुशियां मातम में बदली: सरयू नदी में नहाने गए दो नाबालिगों बच्चों की डूबने से मौत, एक बचाया गया

 





अयोध्या में होली की खुशियां मातम में बदली: सरयू नदी में डूबने से दो नाबालिगों की मौत, एक बचाया गया

अयोध्या में होली का त्योहार उस समय मातम में बदल गया जब सरयू नदी में नहाने गए तीन नाबालिग युवक डूब गए। हादसे में दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक को ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से सुरक्षित बचा लिया गया।

घटना रौनाही थाना क्षेत्र के कलाफरपुर घाट की है। बताया जा रहा है कि होली खेलने के बाद तीनों युवक नदी में नहाने के लिए गए थे। तैरना नहीं आने की वजह से वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी।

ग्रामीणों की मदद से प्रशासन ने एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो अन्य किशोरों को बाहर निकालने तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान मुबारकगंज गांव निवासी राज सैनी और सुमित कोरी के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का नरो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी या अन्य जलाशयों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें और तैरना न जानने वाले लोग गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग