मारपीट व छेड़खानी के सम्बंध में पंजीकृत अभियोग में छावनी पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार ,भेजा गया चालान

दिनांक 06.05.2023 पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री गोपालकृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम मे जनपद बस्ती मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दीपेन्द्रनाथ चौधरी के निर्देश व क्षेत्राधिकारी हरैया श्री शेषमणि उपाध्याय के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष श्री दुर्गेश कुमार पांडेय के कुशल नेतृत्व मे उप निरीक्षक श्री वीरेंद्र यादव मय हमराह चीता 14 के कर्मचारीगण के साथ ग्राम कुआंगांव पहुँचे तो ज्ञात हुआ कि दो पक्ष आपस में विवादित जमीन को लेकर आपस में विवाद किये थे जिस के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है | मौके पर पहुचकर उक्त दो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । जिनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का विवरण:- 1. शिवाकांत शर्मा पुत्र प्रेम नारायण शर्मा निवासी शेखपुरा थाना छावनी जनपद बस्ती 2. लवकुश शर्मा पुत्र कमलेश शर्मा निवासी कुआंगांव थाना छावनी जनपद बस्ती गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण- 1. थानाध्यक्ष श्री दुर्गेश कुमार पांडेय थाना छावनी जनपद बस्ती। 2. उ0नि0 श्री वीरेंद्र यादव थाना छावनी जनपद बस्ती 3. का0 वशिष्ठ यादव थाना छावनी जनपद बस्ती 4.का0 शैलेश थाना छावनी जनपद बस्ती

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग