बस्ती जनपद में जल्द लागू होगी महायोजना 2031,बस्ती विकास प्राधिकरण ने तैयार किया खाका ,कुआनों नदी के दोनों तरफ निर्माण कार्य पर लगेगा रोक
(यूपी बस्ती ) बस्ती शहर से सटे कुआनो नदी के दोनों तरफ 80 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध
बस्ती जिले में बस्ती विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 अब शुरू होने वाली है। इसका खाका अगले आठ साल तक के लिए तैयार कर लिया गया है। शहरी क्षेत्र का विस्तार अब सुव्यवस्थित ढंग से होगा। नई कालोनियां साज-सज्जा युक्त होंगी। फर्राटा भरने के लिए चौड़ी-चौड़ी सड़कें, मनोरंजन के लिए पार्क, जलनिकासी के लिए अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम यहां की मुख्य पहचान बनेंगी। नियोजित शहर की यह नई आकृति का नक्शा बन कर तैयारी हो चुका है। शासन से महायोजना 2031 की स्वीकृत मिलने की देरी है। स्वीकृत मिलने के बाद अनियोजित विकास पर सख्ती से प्रतिबंध लगेगा। शहरी क्षेत्र के विस्तार के लिए चारों दिशाओं में बीस किलोमीटर की परिधि चिह्नित कर ली गई है। जगह-जगह हरियाली बिखेरते ग्राउंड नए शहरी क्षेत्र के दृश्य को खूबसूरत बनाएंगे। बीडीए के इस मुहिम में शहर से होकर गुजरने वाली कुआनो नदी के भी दिन बहुरने की ओर हैं। शहरी क्षेत्र में इस नदी के दोनों तरफ 80 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध रहेगा। इस एरिया में हरियाली बिखेरी जाएगी। ताकि नदी को प्रदूषण से बचाया जा सके। रामायण सर्किट का निर्माण कराया जाएगा इसे महायोजना में शामिल कर लिया गया है।एडीएम कमलेश बाजपेयी ने बताया कि महायोजना का प्रस्ताव अब शासन के पास है। वहां से स्वीकृति मिलते ही बीडीए शहर के नियोजित विकास में जुट जाएगा। रामायण सर्किट तैयार करने के लिए सीड मनी और स्टाम्प शुल्क मिलाकर 60 करोड़ की डिमांड शासन से की गई है। उम्मीद है कि यह धनराशि शीघ्र अवमुक्त हो जाएगी।

Comments