चेकिंग के दौरान स्टेटिक टीम व कप्तानगंज पुलिस द्वारा 6 लाख 75 हजार बरामद
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में सामान्य निकाय चुनाव 2023 के आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय कुमार चौहान के पर्यवेक्षण में स्टेटिक मजिस्ट्रेट व थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री रोहित कुमार उपाध्याय की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 10.05.2023 को सुबह तड़के में करीब 00:03बजे वाहन संख्या UP 51 AM 2738 (बोलेरो) को चेक किया गया चेकिंग के दौरान राजन अग्रहरि पुत्र सुरेन्द्र अग्रहरि सा0 महराजगंज थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के पास से 675000 रुपये (छः लाख पचहत्तर हजार रुपये) बरामद हुए जिसके सम्बंध में कोई अभिलेख नही दिखा पाए जिसे नियमानुसार कब्जे में लिया गया।
बरामदगी
राजन अग्रहरि पुत्र सुरेन्द्र अग्रहरि सा0 महराजगंज थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के पास से 675000 रुपये (छः लाख पचहत्तर हजार रुपये)
बरामदगी करने वाली टीम-
1.SDM(न्यायिक) हर्रैया श्री मनोज कुमार SST टीम नगर पंचायत कप्तानगंज श्री प्रवीण कुमार गुप्ता , बस्ती
2. थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री रोहित कुमार उपाध्याय
3. व0उ0नि0 सुरेन्द्र प्रसाद थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
4.हे0का0 कृष्ण कुमार दूबे,का0 एसपी चौहान थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
5.हे0का0 मनोज कुमार पांडेय , का0 चन्दन चक्रधारी का0 प्रमोद पाठक SST टीम नगर पंचायत कप्तानगंज , बस्ती

Comments