प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नये संसद भवन का किया उद्दघाटन,सेंगोल के सामने दण्डवत हुये पी एम मोदी,इस अवसर के उपलक्ष्य में जारी होगा 75 रूपये का सिक्का

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन किया ,समारोह की शुरुआत सुबह 7.30 बजे से पूजा अर्चना के साथ हो गई. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के बहिष्कार के बीच, नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित कर दिया. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इस समारोह में शामिल नहीं होने की घोषणा की है. विपक्ष दलों का कहना है कि राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए. उद्घाटन समोराह से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि नया संसद भवन प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करेगा. उन्होंने नये परिसर का वीडियो भी शेयर किया था. नई संसद में तमिलनाडु से संबंध रखने वाले और चांदी से निर्मित एवं सोने की परत वाले ऐतिहासिक राजदंड (सेंगोल) को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया जाएगा. सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर अगस्त 1947 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दिया गया ये राजदंड इलाहाबाद संग्रहालय की नेहरू दीर्घा में रखा गया था. नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी सेंगोल को लोकसभा में स्थापित करने के लिए नए संसद भवन के अंदर पहुंचे थे। वह इस दौरान उत्साहित दिख रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर 75 रुपये का नया सिक्का जारी किया । व एक विशेष डाक स्मारक टिकट भी जारी किया जिसमें नये संसद भवन की तस्वीर के ठीक नीचे वर्ष 2023 भी लिखा होगा। त्रिभुजाकार वाले चार मंजिला इस नये संसद भवन का निर्मित क्षेत्र 64,500 वर्ग मीटर है. नई पार्लिया मेंट में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है. जबकि संयुक्त सत्र के लिए लोकसभा हॉल में 1,272 सदस्य बैठ सकते हैं. संसद का मौजूदा भवन 96 साल पुराना है, जिसका निर्माण कार्य 1927 में पूरा हुआ था. उद्घाटन से पहले लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई दी गई है. पुलिस ने पहले ही एक यातायात परामर्श जारी करके कहा है कि नई दिल्ली जिले को इस अवधि के लिए नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. नया संसद भवन उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित है. पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी कैमरे से 24 घण्टे निगरानी की जा रही है.

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग