उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंन्त्री अखिलेश यादव की ताई का 84 की उम्र में हुआ निधन , गोरखपुर दौरे का कार्यक्रम हुआ निरस्त सैफई वापस लौटे अखिलेश

इटावा जिले के सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी समद्रा देवी (84 ) का शनिवार सुबह तीन बजे निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।बता दें कि समद्रा
देवी, नेताजी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई और सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की माता थीं। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता सैफई स्थित आवास पर एकत्रित होने लगे थे। अंतिम संस्कार का समय दोपहर के समय रखा गया। सपा अध्यक्ष भी सपरिवार सैफई पहुंचे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव आदि सैफई स्थित आवास पर पहुंच गए हैं। समद्रा देवी की अंतिम यात्रा सैफई स्थित पैतृक घर से विश्राम घाट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह, शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव आदि ने पार्थिक शरीर को कंधा दिया।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग