ढेले से आम तोड़ने को लेकर विवाद में हुये गैर इरादतन हत्या के मामले में लालगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बस्ती 15 मई पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीति खरवार के निर्देशन में और थानाध्यक्ष लालगंज महेश सिंह के नेतृत्व में मुकदमा संख्या131/2023 धारा 323,504,506,304 में संबंधित अभियुक्त अजय कुमार पुत्र शिव मूरत, अभिनंदन पुत्र शिव मूरत निवासी ग्राम माता थाना लालगंज बस्ती को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया | गौरतलब है कि अभियुक्त अजय द्वारा आम पर ढेला मारने से वह ढेला पड़ोसी अनीश को लगा | जिस को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी लोगो के बीच-बचाव के बाद अजय घर चला गया और शाम को अपने भाई अभिनंदन के साथ आया और गाली गुप्ता देते हुए बास के फट्टे से अनीश को मारने लगा जिससे ज्यादा चोट लग जाने से अनीस वही बेहोश होकर नीचे गिर गया अनीश के परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया फिर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान अनीस की मृत्यु हो गई है

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग