बूथ के लिये पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

बस्ती 10 मई निकाय चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना हुयीं | जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने निरीक्षण के उपरांत पोलिंग पार्टियों को किसान इंटर कॉलेज से नगर पालिका परिषद बस्ती,नगर पंचायत नगर बाजार, मुंडेरवा, गणेशपुर गायघाट, बनकटी के लिए रवाना किया | पोलिंग पार्टियों को ब्रीफ करते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, क्षेत्राधिकारी ने मतदान सकुशल संपन्न कराने हेतु निर्देश दिए | हरैया नेशनल इंटर कॉलेज से उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने निरीक्षण के उपरांत पोलिंग पार्टियों को नगर पंचायत हरैया से बभनान,कप्तानगंज एवं हर्रैया नगर पंचायत के लिए रवाना किया |

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग