छः माह तक के बच्चो को पानी नही केवल स्तनपान जरूरी है का अभियान जिले में जारी ,जिला कार्यक्रम अधिकारी बस्ती ने दिया जानकारी
जनपद बस्ती दिनाँक 19 मई
"पानी नहीं केवल स्तन पान अभियान" के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद बस्ती में पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत शिशु की 06 माह की आयु तक माताओं को केवल स्तनपान सुनिश्चित कराने के लिये निदेशक ,बाल विकास एवं पुष्टाहार ,उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या -सी-131 दिनाँक 26.04.2023 के क्रम में दिनाँक 01.05.2023.से 30.06.2023 तक विगत वर्ष की भांति "पानी नही केवल स्तनपान अभियान" प्रदेश के अन्य जनपदों तथा बस्ती जनपद में संचालित है
इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्तनपान कराने वाली माताओं के स्तनपान की दर में वृद्धि होने के आपेक्षित परिणाम प्राप्त होने के साथ ही शिशु मृत्यु दर में सुधार लाना है
अभियान सम्बंधित साप्ताहिक कार्ययोजना जारी कर दी गई हैं जिसमें
प्रथम सप्ताह में,
अभियान का औपचारिक उद्दघाटन कर
शिशुओं के डिब्बा बन्द खाद्य पदार्थों के प्रचार एवं उपलब्धता पर प्रतिबबन्ध का प्रचार -प्रसार,
सम्बंधित विभागों द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अभियान के सम्बन्ध में निर्देश,
जनपद के विकास खण्ड एवं ग्राम स्तरीय रैली का आयोजन
दूरदर्शन व रेडियो , समाचार पत्रों के माध्यम से गतिविधियों का प्रसारण एवं प्रकाशन,
विद्यालयों में अभिभावकों द्वारा अभियान के संदर्भ में प्रचार प्रसार,प्रत्येक वी.एच.एस.एन.डी.सत्र पर ए.एन.एम.व आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा "पानी नही केवल स्तनपान" का संदेश देना,
द्वितीय सप्ताह में
समस्त सरकारी एवं अनुदानित विद्यालयों में अध्यापकों द्वारा अभियान के संदर्भ में कक्षाओं के माध्यम से प्रसारित करना !
समस्त ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं यथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री ,आशा,ए.एन.एम,स्वयं सहायता महिलाओं धात्री महिलाओं के घर संयुक्त भ्रमण व परामर्श,
अभियान के सन्देश को समस्त विभाग को वाट्सअप के माध्यम से प्रसारित करना,
प्रत्येक वी.एच.एस.एन.डी.सत्र पर ए.एन.एम.व आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा "पानी नही केवल स्तनपान" का संदेश देना,
ग्राम स्तर पर कोटेदारों के सहयोग से अभियान के संदेशों का प्रचार प्रसार विशेष कर लक्षित लाभार्थियों को परामर्श देना,
तृतीय सप्ताह में
उप जिलाधिकारी की अध्य्क्षता में विकास खंड स्तरीय पाक्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन,
आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशाओं द्वारा ग्राम स्तरीय सामुदायिक गतिविधियों में प्रतिभाग |
पंचायत प्रतिनिधियों ,ग्राम विकास अधिकारियों था ग्रामपंचायत अधिकारियों द्वारा ग्राम स्तरीय बैठकों का आयोजन तथा प्रचार-प्रसार |
चतुर्थ सप्ताह में
समस्त ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं यथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री , आशा ,ए0एन0एम0, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ग्राम स्तरीय सामुदायिक गतिविधियों की बैठकें तथा गृह भ्रमण करना,
अभियान के सन्देश को समस्त विभाग को वाट्सप के माध्य्म से प्रसारित करना,
प्रत्येक वी.एच.एस.एन.डी.सत्र पर ए.एन.एम.व आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा "पानी नही केवल स्तनपान" का संदेश देना,
आखिरी सप्ताह में अभियान का औपचारिक समापन किया जायेगा
अभी तक इस योजना के साथ साथ आँगनबाड़ी के बच्चो का वजन ,स्वास्थ समीक्षा ,स्वच्छ्ता ,आदि कार्यक्रम जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कराये गये हैं अभिभावको को आंगनबाड़ी केंद्र पर व लोगों के घर घर जाकर छः माह तक के शिशुओं को पानी नही स्तनपान जरूरी है का अभियान चला कर स्तनपान कराने वाली माताओं को जागरूक किया जा रहा है इसके साथ ही बच्चो के औसत वजन स्वास्थ ,पोषण ,स्वच्छता आदि के प्रति भी जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है |



Comments