पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने छेड़खानी के मामले में व परशुरामपुर थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार

बस्ती 25 मई बस्ती जनपद के दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने
दो अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया | थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती योगेश कुमार सिंह ने पुरानी बस्ती पुलिस टीम के साथ नाबालिग बालिका के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने के मामले में पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सुनील 30 वर्ष पुत्र रामनरेश सोनकर ग्राम महुँडर रेहरवा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा |
दूसरे मामले में परसरामपुर थाना प्रभारी रामेश्वर यादव व पुलिस एवं एसओजी टीम प्रभारी गजेंद्र सिंह एवं उनकी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में दो बाइक लिफ्टर को गिरफ्तार किया | अभियुक्त आदित्य मिश्रा 20वर्ष पुत्र सूर्य प्रकाश मिश्र निवासी चंदा चौबे परसपुर थाना पैकोलिया बस्ती तथा प्रेम कुमार गौतम 19 वर्ष पुत्र शोभाराम गौतम निवासी बेनीपुर ककरहिया थाना हरैया जनपद बस्ती को दो चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक पोको मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया | अभियुक्तों ने हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल यूपी 51 ए एफ 4514 जो उन्होंने बभनान रोड छपिया से तथा हीरो हौंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल यूपी 43 एफ 8245 जो श्रृंगी नारी मंदिर के पास से चुराया था की चोरी को कबूल किया | अभियुक्तों के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया |

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग