डी एम प्रियंका निरंजन ने किया पचवस झील का निरीक्षण,अब जलकुम्भी से बनाया जायेगा कृषकों के लिए बायो प्रोडक्ट

बस्ती 27 मई जिलाधिकारी प्रियंका निंरजन ने विकास खण्ड विक्रमजोत में निर्माणाधीन पचवस झील का निरीक्षण किया। उन्होने जलकुंभी की सफ़ाई का कार्य शीघ्र पूरा कराने एवं अवशेष कार्यों को पूरा कराकर शीघ्र ख़त्म कराने के निर्देश बीडीओ सहित ब्लाक के सम्बंधित जिम्मेदारों को दिया। उन्होने झील में जमीं जलकुम्भी को निकालने व उससे कृषि उत्पादन में उपयोग हेतु वायो प्रोडक्ट बनाकर बाजार में बिक्री के लिए स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित कराने के लिए निर्देशित किया। यह कार्य निरंतर चलता रहे जिससे झील को हमेशा साफ-सुथरा रखा जा सके। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार कौशल, जेई फारुख अहमद, सीएम फेलो शैलेश उपाध्याय, ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान शैलेन्द्र सिंह सहित थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग