फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिये जमीन हड़पने वाले दो जालसाज गिरफ्तार,थाना नगर ने कार्यवाही कर भेजा जेल

बस्ती 28 मई कूट रचित मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर फर्जी डेथ सर्टिफिकेट के जरिये धोखाधड़ी करके जमीन हड़पने वाले दो अभियुक्तों को नगर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया | घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि अभियुक्त राममिलन पुत्र स्वर्गीय दशरथ तथा अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय सीताराम दोनों निवासी नेवरी गाड़ा कुसरौत मोहटा घाट थाना नगर बस्ती के ऊपर फर्जी तरीके से मृत प्रमाण पत्र बनवा कर जमीन हड़पने के मामले में थाना नगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 45/2023 धारा 419,420,467,471 आईपी के संबंध में मोहटा घाट से गिरफ्तार किया गया | अभियुक्तों के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा दिया
गया |

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग