कप्तानगंज नगर पंचायत बसपा के जनसभा में उमड़ा अपार जनसैलाब

- बसपा नेता जाहिर खान जिम्मी ने बसपा कप्तानगंज नगर पंचायत के प्रत्याशी विनोद चौधरी के समर्थन में मांगा जन समर्थन - सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीतियों पर कार्य करती है बसपा सुप्रीमों मायावती - नगर पंचायत कप्तानगंज के विकास के लिए बसपा को मिल रहा अपार जनाधार - विनोद चौधरी कप्तानगंज बस्ती बस्ती जिले के नवनिर्मित नगर पंचायत कप्तानगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष बसपा प्रत्याशी विनोद चौधरी के नेतृत्व में विशाल जनसभा का आयोजन हुआ । वरिष्ठ नेता बसपा जाहिर खान जिम्मी ने विशाल जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समय बसपा सरकार में संचालित सारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दिया और बिना भेद - भाव के नगर पंचायत कप्तानगंज का बसपा प्रत्याशी विनोद चौधरी के समर्थन में भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपील की । बसपा प्रत्याशी विनोद चौधरी शिक्षित एवं नवयुवक , संघर्षशील ,ईमानदार कर्मठ प्रत्याशी है विनोद चौधरी कप्तानगंज द्वितीय से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके है । अपने कार्यकाल में क्षेत्र में समुचित विकास किया था । नगर पंचायत कप्तानगंज बसपा प्रत्याशी विनोद चौधरी ने कहा कि यदि इस चुनाव में जनता का सहयोग व वोट हमें
मिलेगा तो नगर पंचायत में क्रमबद्ध विकास होगा और नगर पंचायत कप्तानगंज का अध्यक्ष बनने पर नगर पंचायत में सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी एवं बिना भेद-भाव हर जाति - धर्म के लोगों का सहयोग होगा । बसपा प्रत्याशी विनोद चौधरी ने मीडिया टीम से बातचीत में कहा कि बसपा के बढ़ते जनाधार से सपा , भाजपा प्रत्याशी परेशान हैं मुख्यमंत्री , कैबिनट मंत्री , पूर्व कैबिनट मंत्री , विधायक प्रभारी मंत्री तक वोट मांग रहे हैं । इतने छोटे - छोटे चुनावों में बड़े -बड़़े नेता हार के भय से अपने - अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं इससे स्पष्ट है बसपा का अपार जनाधार बढ़ा है । नगर पंचायत कप्तानगंज में विशाल जनसभा में वरिष्ठ बसपा नेता जाहिर ख़ान जिम्मी , बसपा प्रत्याशी विनोद चौधरी , शिवशंकर चौधरी शाका , राकेश चौधरी , सिया राम भारती , सुखलाल ग्राम प्रधान , राज कुमार गौतम आदि भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग