महीने पहिले बस्ती से गायब नाबालिक लड़के को नगर थाना टीम ने लखनऊ से किया बरामद ,थानाध्य्क्ष ने परिजनों को सौपा बालक,नगर थाने की पुलिस ने दो दिन पहले एक और गुमसुदा नाबालिक को तलाश कर परिजनों को सौंपा

महीने पहले गायब बालक को नगर पुलिस ने लखनऊ से ढूंढ निकाला
बस्ती 29 मई थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में नगर पुलिस ने गुमशुदा विवेक चौधरी पुत्र स्वर्गीय जगराम चौधरी निवासी पोखरनी थाना नगर बस्ती जो 19 अप्रैल को कहीं चला गया था और काफी ढूंढने के बाद नहीं मिल रहा था उसको प्रयास कर लखनऊ से सकुशल बरामद किया | घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि लखनऊ से आने जाने वाले यात्रियों से गुमशुदा बालक का पंपलेट दिखाकर उसके बारे में पता किया जा रहा था | कुछ यात्रियों ने बताया की इस हुलिया का का बालक उन्होंने चारबाग स्टेशन के आसपास लखनऊ में देखा था | उच्चाधिकारियों से बात कर एवं उनके अनुमति से उपनिरीक्षक मैनेजर यादव टीम के साथ लखनऊ पहुंचे और वहां आसपास के लोगों को पंपलेट दिखाकर बालक के बारे में पता कर रहे थे उसी दौरान सुभाष मार्ग के पास दूध मंडी मार्ग पर एक बालक स्कूली बैग लेकर दिखाई पड़ा फोटो से उसका मिलान करने पर उसका हुलिया विवेक से मिल रहा था | बालक को रोककर जब उसके बारे में जानकारी प्राप्त किया गया तो उसने अपना नाम विवेक चौधरी पुत्र स्वर्गीय जगराम चौधरी पोखरनी थाना नगर बस्ती बताया | घर से गायब होने के कारण पूछने पर उसने बताया कि मेरा मन पढ़ाई में नहीं लगता था इसलिए मैं घर से साइकिल लेकर निकल गया उसके बाद मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा था कि मैंने अपनी साइकिल कहां रख दिया और कहां कहां गया कैसे यहां पहुंचा नही पता| उसने किसी बात से इनकार किया कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई है | उप निरीक्षक गायब लड़के को लेकर वापस बस्ती आए और नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करते हुए बालक की पहचान की पुष्टि हो जाने पर उसके परिजनों को थाने बुलाकर सकुशल उन्हें सुपुर्द कर दिया | अभी इसी सप्ताह नगर थाना टीम ने एक और गुमसुदा नाबालिक लड़के आमिर अंसारी पुत्र समीम अंसारी को अकसड़ा तिराहा बस्ती से सकुशल बरामद कर नगर थानाध्य्क्ष जनार्दन प्रसाद ने उसे उनके परिजनों को थाने बुलाकर सौंपा था जिससे नगर क्षेत्र में नगर थाना पुलिस की काफी सराहना हो रही है

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग