पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी व सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने नगर पंचायत मुंडेरवा अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ दरोगा के समर्थन में किया विशाल जनसभा

मुंडेरवा बस्ती ,दिनाँक 07 मई। नगर पंचायत मुंडेरवा सहित बस्ती जनपद में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की शानदार जीत होगी । कई सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार मुकाबले से बाहर हैं । भारतीय जनता पार्टी ने कहा था 2022 तक किसानों की आमदनी दूना होगी लेकिन 2023 भी आधा बीतने को है अभी तक किसानों का हाल वही है समाजवादी पार्टी संघर्षों की पार्टी है ।कभी हिंदू-मुस्लिम को आपस में लड़ाने का काम नही किया है। चाहे हिन्दू समाज के लोग हो या फिर अन्य समाज के लोग हो सभी को गुमराह करके भाजपा सत्ता में आई है सभी के बदौलत सरकार चला रही है। आड़ो हाथे लेते हुए बसपा को कहा कि हाथी थक चुकी है और भाजपा ने अब तक लोगो को छलने का काम किया है भाजपा की कमियों पर खूब बरसे कहा कि 11 तारीख को आप लोगो को फैसला हमारी पार्टी के पक्ष में आप सभी को लेना हैं मोहम्मद आरिफ के साइकिल को जिताना होगा मोहम्मद आरिफ आप लोगो के बीच में रहकर आप की सेवा करते रहेंगे । जनसभा को संबोधित करते हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामप्रसाद चौधरी ने कही । वे मुण्डेंरवा सुगर मिल चौराहा पर चुनावी आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुये कहा सत्ता की बंदरघुड़कियों से डरना नही है। जहां नाजायज दबाव होते देखो वहीं जिद पर अड़ जाना। सच्चाई की बुनियाद पर समाजवादी पार्टी अहंकार का जवाब देना जानती है। उन्होने सपा प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ दरोगा को चुनाव जिताने की अपील की। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की पहचान संघर्षो से है। किसी भी हालत में नाजायज बर्ताव बर्दाश्त नही किया जायेगा। बस्ती जनपद में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों से भाजपा के उम्मीदवारों को लोहा लेना पड रहा है। मुंडेरवा नगर पंचायत से मोहम्मद आरिफ के सम्मान को बढ़ाने हम सब को आगे आना होगा आने वाली 11 तारीख को सपा के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगा कर मोहम्मद आरिफ को भारी मतों से जिताना होगा सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए नगर पंचायत के कोने कोने से आयें हुए सभी नौजवान साथियों सें अपील करते हुए कहा कि आप सभी जनता का पूरा भरोसा है आप सभी का प्यार मिलेगा । हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी का आशीर्वाद चाहिए । और हिंदू-मुस्लिम करने वाले से सावधान रहना होगा । मोहम्मद आरिफ को चुनाव हम सभी को मिलकर जिताना होगा । आपके बीच जब मैं आता हूं तो मैं विधायक बनकर नहीं आता हूं आपका बेटा बन कर आता हूं और मोहम्मद आरिफ चुनाव जीतने के बाद आपके बीच आपका बेटा बनकर आएगा अध्यक्ष बनकर नहीं आएगा । मुंडेरवा नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का मांग किया जाएगा । कार्यक्रम में आये सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी व सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव के साथ ,सुनील सिंह,पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय का स्वागत किया। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी जात धर्म को साथ लेकर चलती है ।किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती है । डॉ राम मनोहर लोहिया आरक्षण की बात करते रहे । मोहम्मद आरिफ किसी को कभी एक शब्द गलत कभी नहीं कहा है । आज से तीन दिन बाकी है आप सब संकल्प ले कि मोहम्मद आरिफ को 11 तारीख को वोट देकर अध्यक्ष बनाने का काम करना है । उन्होने कहा प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद लगातार सपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनता जा रहा है। बढ़ता जनाधार मुण्डेंरवा नगर पंचायत में सपा उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ दरोगा को रिकार्ड जीत दर्ज करायेंगी। उन्होने कहा हमारी टीम पुरे इलाके का भ्रमण कर चुकी है, हर तरफ सपा के पक्ष में लहर चल रही है। सभा संचालक रामशंकर निराला, अवधेश चौधरी,ज्ञानचंद चौधरी,बंटी दुबे, बैजनाथ शर्मा,रविंद्र सिंह,संतोष तिवारी,सुरेश चौधरी,सुरेश यादव,हृदय राम यादव,दीपक आर्या,परशुराम यादव,राजवंत यादव,विशाल यादव,प्रमोद यादव,जितेंद्र यादव,पन्नेलाल यादव,सरयू यादव,सहित इलाके के भारी संख्या में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग