कड़ी धूप में विभिन्न वार्डो में पैदल घूम कर बसपा की नगर पालिका अध्य्क्ष प्रत्याशी प्रीती त्रिपाठी ने जनसम्पर्क तेज किया ,जनता का आशीर्वाद मिलेगा तो बस्ती नगर पालिका महानगरों की तरह चमक जायेगी,शहर वासियों को मिलेगा समस्याओं से निजात
बस्ती नगर पालिका से बसपा की अध्य्क्ष पद प्रत्याशी प्रीती त्रिपाठी ने किया विभिन्न वार्डो में पैदल चलकर लोगों से तेज किया जनसम्पर्क ,बसपा को जिताने के लिये घर घर जाकर लोगों से माँगा आशीर्वाद
पूर्व ब्लाक प्रमुख संत प्रकाश त्रिपाठी व उनकी पुत्र वधु प्रीती त्रिपाठी वोटरों से जनसम्पर्क किया तेज
कहा कि बसपा के कार्यकाल में नगर पालिका का काफी विकास हुआ था , जब से अन्य पार्टिया बस्ती नगर पालिका अध्य्क्ष पद पर काबिज हुई तब से नगर पालिका विकास को तरस गया है अन्य जिलों की नगर पालिकाओं अपेक्षा बस्ती नगर पालिका की हालत सोचनीय है
शहरवासी नाली ,सड़क ,मच्छर ,गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं प्रत्येक दिन घण्टो तक लोग सड़क जाम की समस्या से जूझते है ,अभी तक कई वार्डो में जलकल ने वाटर सप्लाई का जाल तो बिछा दिया लेकिन टोटियों में पानी की सप्लाई नही भेजी जा रही है इसके साथ ही नगर पालिका के अधिकारी बिना कार्य कराये ही जनता में लूट मचाये हुये हैं अबकी बार हमें जिता कर सेवा कर अवसर दे ताकि नगर पालिका की समस्या का निजात दिलाया जा सके , अबकी बार बसपा को नगर पालिका से भारी जन समर्थन मिल रहा है जनता हमें आशिर्वाद देगी तो अवश्य जीतूंगी चुनाव ,करूँगी नगर पालिका की समस्याओं का निदान


Comments