बस्ती पुलिस अधीक्षक ने प्रोन्नति पाये आरक्षिओं को बैज लगाकर किया मुख्य आरक्षी पद पर प्रोन्नत
बस्ती 23 मई
पुलिस मुख्यालय से आरक्षी से मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत किए गए जिले के आरक्षिओं को पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी तथा क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद द्वारा पुलिस कार्यालय पर निर्धारित वैज लगाकर आरक्षी से मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत किया गया |
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |
साथ ही उन्होंने सभी प्रोन्नत पाए हुए मुख्य आरक्षीयों को सदैव ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक जनता की भलाई हेतु तत्पर रहने के लिए कहा |

Comments