सुभासपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष ओमप्रकाश राजभर गनेशपुर नगर पंचायत पहुँचकर किया भारी जनसभा, सुभासपा की प्रत्याशी सुमित्रा देवी के समर्थन में दिया जोरदार भाषण ,जनता ने दोनों हाथ उठाकर कर दिया जीताने का भरोसा

गनेशपुर बस्ती 7 मई प्रदेश के नवसृजित नगर पंचायत गनेशपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष ओमप्रकाश राजभर ने चुनावी जनसभा में दिया शानदार भाषण ,
फूंका जान ,भाषण को सुनने उमड़ा भारी जन सैलाब श्री राजभर के आगमन पर गणेश पुर जगह जगह पर बजाये गये ढोल नगाड़े जनसभा में पहुचे राष्ट्रीय अध्य्क्ष ओमप्रकाश राजभर ने गिनाई सरकार की कमियों को कहा आज देश और प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से परेशान हो गई हैं मंहगाई बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जनता के मुद्दों पर हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश के नगर पालिका ,नगर पंचायत ,के चुनाव के साथ महानगरो में मेयर का चुनाव लड़ रही है आज सुभासपा के प्रत्याशियों ने अन्य पार्टियों खलबली मचा दी है सुभासपा का दिनप्रतिदिन बढ़ता जनाधार हमारी ताकत है गनेशपुर से सुभासपा प्रत्याशी श्रीमती सुमित्रा देवी माता राहुल निषाद का समर्थन करते हुये वोटरों को संबोधित करते हुये ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बाकि दो दिन बचे है कहि गुमराह नही होना ,रुपयों पैसे और किसी दबाव में नही रहना ,सुमित्रा देवी के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगा कर अपनी पार्टी को भारी मतों से जिताना आप सभी का एक एक वोट का अधिकार बाबा साहब ने संविधान में दिलाया है जिसे बर्बाद नही करना सोच समझकर वोट करना आपका द्वारा दिया गया वोट आपको शिक्षा ,स्वास्थ्य ,रोजगार के रूप में वापस मिल जायेगा ,बड़के पार्टी को वोट करने से आपका वोट बड़े लोग बेच देंगे इसलिए आने वाले 11 तारीख को सुभासपा के प्रत्याशी सुमित्रा देवी को अपना अमूल्य वोट देकर भारी मतों से जिताने का काम करना ,अपना एक भी वोट बर्बाद नही करियेगा सुभासपा में आप लोगों का हक अधिकार सुरक्षित रहेगा ,गनेशपुर से सुभासपा की जीत मजदूर ,गरीब ,पिछड़ी जनता की जीत होगी कार्यक्रम में राहुल निषाद और जिलाध्यक्ष अमन राजभर ने श्री ओपी राजभर का स्वागत किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर , रामललित चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,गंगाराम राजभर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राजभर ,डॉ तुलसीराम राजभर प्रदेश सचिव, वृजभूषण मिश्रा प्रदेश अध्य्क्ष बौद्धिक प्रकोष्ठजिलाध्यक्ष अमन राजभर ,आशीष राजभर ,राजेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष ,दीपक यादव ,सूरज चौधरी के ओमकार नाथ पाण्डेय ,जिला महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम में कई सैकड़ो की तादात में गनेशपुर की अपार संख्या में जनता की भीड़ इकट्ठी हुई ।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग