20 जून तक मण्डल के सभी बांधों की मरम्मत पूरा करने का निर्देश- मंडलायुक्त अखिलेश सिंह

बस्ती 14 जून
मंडलायुक्त सभागार में बस्ती मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने आगामी 20 जून तक सभी रेगुलेटर ठीक कराने, रेनकट्स, रैट होल, शाही होल के कार्य पूरा कराने का बाढ़ संबंधी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने बाढ़ सुरक्षा समितियों का गठन करने, बाढ़ चौकी का स्थापना करने तथा कंट्रोल रूम बनाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए इन्हें समय से पूरा कराने तथा बाढ़ से निपटने के लिए रिजर्व स्टॉक हेतु ब्रिक रोड़ा, झावा, नायलॉन क्रेट, स्टोन बोल्डर, तथा एचडीपीई बैग सामग्री की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है। समीक्षा में उन्होंने पाया कि बस्ती में अट्ठारह, सिंचाई निर्माण खंड, सिद्धार्थनगर में 99, ड्रेनेज खंड सिद्धार्थनगर में 40 तथा ड्रेनेज खंड संत कबीर नगर में 56 बाढ़ सुरक्षा समितियां गठित की गई है। इसी प्रकार तीनों जनपदों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए उनमें फोन एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वर्ष 2022-23 में तीनों जनपदों में कुल 28 परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। वर्ष 2021-22 में 26 परियोजनाओं पर कार्य कराया गया है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया है कि इन परियोजनाओं की गुणवत्ता निर्धारित करते हुए कमेटी गठित करके उनका सत्यापन भी कराया जाए। समीक्षा में उन्होंने पाया कि जनपद बस्ती में 7, संत कबीर नगर में 19 तथा सिद्धार्थनगर में 10 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है तथा यहां कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया है कि इन बाढ़ चौकियों पर राजस्व, विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, आदि विभागों के कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा इसका निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि बाढ़ आने की स्थिति में राहत सामग्री वितरण हेतु टेंडर प्रक्रिया समय से पूरी करते हुए इसकी उपयोगिता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ के दौरान क्षेत्रीय सीएचसी, पीएचसी पर आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं तथा सांप काटने पर लगने वाली सुई की मुकम्मल व्यवस्था की जाए। पीने के पानी के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं। बाढ़ क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थान पर लोगों को रखने के लिए स्थल का चयन कर लिया जाए। नदी के किनारे स्थित गांव में बाढ़ आने की सूचना समय से प्रसारित करने की भी व्यवस्था रखी जाए। बैठक का संचालन अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड बस्ती दिनेश कुमार ने किया। इसमें अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड सिद्धार्थनगर राकेश कुमार सिंह, ड्रेनेज खंड सिद्धार्थनगर राज किरन नेहरा तथा संत कबीर नगर के अजय कुमार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग