कप्तानगंज में आयोजित हुई एक दिवसीय निरोगी पाठशाला ,सकारात्मक सोच बनाती है लोगो को निरोगी,डॉ सी एम पटेल किलकारी हॉस्पिटल

दिनाँक 31 मई कप्तानगंज बस्ती कप्तानगंज में एक दिवसीय निरोगी पाठशाला कार्यक्रम सम्पन्न हुआ बस्ती जनपद के कप्तानगंज में किलकारी हॉस्पिटल की अगुवाई में एक दिवसीय कार्यक्रम ,संत कबीर इण्टर कालेज कप्तानगंज बस्ती के मीटिंगहाल में आयोजित किया गया इस अवसर के मुख्य अतिथि इन्डियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्य्क्ष डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्दघाटन किया , कार्यक्रम का संचालन किलकारी हॉस्पिटल के डॉ सी एम पटेल ने मुख्य अतिथि व अन्य सभी विशिष्ठ लोगो को माला पहनाकर स्वागत किया , इस अवसर पर कालेज परिसर में मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया ,स्वास्थ्य सम्बंधित प्रश्नों के जबाब में एक प्रतियोगिता का लकी ड्रा कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया आये हुए वरिष्ठ चिकित्सक ,डा अनिल श्रीवास्तव ,डा विनोद कुमार ,डॉ डी. एन. पटेल ,डॉ विवेक गौरव सचान ने मंच साझा कर आये लोगो को
स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी प्रदान किया , कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ आर के वर्मा , डॉ वी.के .वर्मा ,डॉ प्रदीप पाल डॉ अशोक चौधरी डॉ ए आर खान भी आमंत्रित रहे , डॉ सी एम् पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति लोगो को जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना ही इस निरोगी पाठशाला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है जिसकी पहल हमारी संस्था व अन्य सहयोगी ,संस्थाओं व प्रतिष्ठानो के सहयोग से निरोगी पाठशाला की पहल की गयी है आगे भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम कराये जायेंगे
इस निरोगी पाठशाला कार्यक्रम में प्रभावति पलटूराम मेमोरियल किलकारी हॉस्पिटल"कप्तानगंज ,अनन्ता हार्ट व कैंसर हॉस्पिटल, श्री पैथालोजी ,नुट्रिलाईट, ओम साई राम मेडिकल एजेंसी ,डॉ वी के वर्मा एजुकेशनल ग्रुप ,रामकृपा योग पीठ,रिस्कीरिपोर्टर आदि सहयोगी संस्थानों ने हिस्सा लिया |

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग