मरीजों को बेहतर सुविधा देना स्वास्थ्य केंद्र का प्रथम कर्तव्य , डॉ विवेक विशवास ,प्रभारी चिकित्साधिकारी मरवटिया
यूपी बस्ती
बस्ती सदर विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया पर मरीजों को मिल रही है बेहतर सुविधाये
किसी भी आपदा से निपटने को तैयार है आधुनिक सेवाओं से लैश हो रहा है प्रा.स्वा.केंद्र मरवटिया
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विवेक विश्वास ने जानकारी देते हुये बताया कि जब से यहाँ तैनात हूँ मरीजों की सुविधाओं के लिए ,कर्मचारियों व अस्पताल को सुदृण करने का मेरा पूरा प्रयास रहता है
अक्सर देखा जाता है कि जिले में कई स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजो को सुविधा का लाभ नही मिल पा रहा वही मरवटिया पीएचसी जिले में नजीर बन गया है अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आधुनिक सुविधाओं से लैश किया जा रहा हैं इसी क्रम में इस भयंकर गर्मी में वाटर कूलर की व्यवस्था कराई गई है मरीजों के वार्ड में कूलर की व्यवस्था कराई गई है किसी भी आपदा से लड़ने के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जीवन रक्षक दवाये ,घोल ,उपकरण मौजूद हैं ,एन .एस ,आर .एल , डी .एन. एस. आदि भरपूर मात्रा में उपलब्ध है
डॉ विश्वास ने दिया गर्मी में लूह (हीट वेव) से बचने का संदेश ::--
इस भयंकर गर्मी में सुबह शाम ही घर से निकले हो सके तो जरूरी काम से ही बाहर जाये , बाहर जाते वक्त फुल आस्तीन के कपड़ो को पहने , सर पर गमछा ,तौलिया एवं टोपी व कैप का प्रयोग करे, नियमित स्नान और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे ,
लूह लगने पर जीवन रक्षक दवाओं का उपयोग करे , ओ आर एस का घोल पीते रहें
लूह लगने पर तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तुरंत उपचार हेतु आये ,
ORS के पैकेट का घोल,कच्चे आम के फलों का शर्बत चीनी नमक पानी का घोल का सेवन करते रहे , शीतल पेय जैसे नींबू पानी शर्बत , छांछ ,दही , मठ्ठा , लस्सी व शीतल जल ,गन्ने का जूस आदि का सेवन करे , मौसमी फल,तरबूज ,खरबूज ,ककड़ी ,खीरा आदि का सेवन करे
फ़ूड प्वाजिंग से बचें :-
सुबह शाम ताजा खाना खाये , बचा हुआ बासी भोजन कभी ने खाये
उलटी दस्त होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को तुरंत इलाज के लिये भर्ती कराये




Comments