बस्ती के तीन युवक सरयू में नहाते वक्त डूबे ,एक व्यक्ति की डूबने से हुई मौत ,मजदूरों ने दो को बचाया

*सरयू में स्नान कर रहे बस्ती के तीन युवक नदी में डूबे एक की मौत* »»» युवक संदीप सिंह की शादी हुई अभी 3 माह ही हुए थे उनकी मौत से उनकी पत्नी सुमन सिंह का मांग का सिंदूर भी उजड़ गया | »»» दो भाइयों में संदीप सिंह बड़े थे | »»» घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया | बस्ती 11 जून दुबौलिया थाना अंतर्गत मौजपुर गांव के पास सरयु नदी में स्नान कर रहे तीन लोग गहरे पानी में डूब गए | पास ही काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत पानी में कूदकर 2 लोगों को बचाया | तीसरे व्यक्ति की जानकारी देरी से होने पर उन्होंने नदी में कूदकर ढूंढकर संदीप सिंह को बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी | सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया | गौरतलब है कि संदीप सिंह पुत्र रामधारी सिंह 27 वर्ष निवासी पारा थाना दुबौलिया, प्रदीप सैनी पुत्र घनश्याम सैनी निवासी पिपरी, रामकुमार पुत्र श्री राम निवासी अयोध्या दोपहर 12:00 बजे के आसपास मौजपुर के पास सरयू नदी में स्नान कर रहे थे कि तीनों लोग गहरे पानी में डूब गए | बंधे पर बचाव कार्य कर रहे मजदूरों को जब डूबने की जानकारी हुई तो उन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल प्रदीप सैनी व रामकुमार को बचा लिया | लोगों का कहना है कि तीसरे युवक की जानकारी उन्हें देर से हुई जिसके कारण संदीप सिंह को नहीं बचाया जा सका |

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग