जल्द ही स्ट्रीट लाईट से जगमग होगा नगर पंचायत नगर बाजार , चेयरमैन नीलम सिंह राना ने की घोषणा

3 दिन के भीतर जगमगा उठेगा नगर बाजार की रोड और गलियां -नीलम सिंह राना बस्ती 09 मई। नगर बाजार में छह माह से बंद पड़ी एन एच आई की स्ट्रीट लाइटें तीन दिन के अंदर जलनी शुरू हो जाएंगी। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने राष्ट्रीय राज मार्ग विभाग के परियोजना निदेशक भावेश अग्रवाल से दूरभाष पर वार्ता के बाद यह जानकारी दिया हैं। श्रीमती राना ने बताया कि एन एच आई विभाग के ठेकेदारों और कर्मियों की लापरवाही से नगर बाजार स्थित लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद पड़ी थी जिसके कारण शाम होते ही मार्केट अंधेरे में डूब जाता था और राहगीरों तथा व्यापारियों को असुविधा होती थी। अंधेरे के कारण आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं भी होती रहती थी। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद एनएचएआई के उच्चाधिकारियों और इनके ठेकेदार से सम्पर्क कर तत्काल व्यवस्था सुधार के लिए कहा गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा लाइटों के बिलजी बिल न जमा होने का बहाना बनाकर अपना पल्लू झाड़ लिया जाता था जो अब नही चलने दिया जाएगा। परियोजना निदेशक ने आश्वस्त किया है कि तीन दिनों में बकाया बिजली का बिल जमा करवाकर लाइटें जला दी जायेंगी। श्रीमती राना ने कहा है कि आम जनता से लाखों रुपयों की टोल टैक्स वसूली की जाती है तो विभाग द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का उन्हें हर हाल में ख्याल रखना पड़ेगा
। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है तथा नगर को आदर्श नगर पंचायत बनाना उनका उद्देश्य है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग