मत्स्य सम्पदा योजना का आवेदन शुरू 30 जून तक जारी रहेगा आवेदन ,संदीप वर्मा जिला मत्स्य अधिकारी (कार्यवाहक)
*मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनान्तर्गत 30 मई से आवेदन प्राप्त करना हुआ प्रारम्भ*
बस्ती - वर्ष 2023-24 में मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनान्तर्गत 30 मई 2023 से आवेदन प्राप्त करना प्रारम्भ किया गया था। उक्त जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने दी है। उन्होने बताया कि जिसकी अन्तिम तिथि बढाकर 30 जून 2023 कर दी गयी है।
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मछुआ कल्याण कोष, निषादराज नाव अनुदान योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य) एवं मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना आदि संचालित है। उक्त योजनाओं में लाभान्वित हेतु पात्र व्यक्तियों को आन लाइन आवेदन विभागीय पोर्टल http:// fisheries.up.gov.inपर करना अनिवार्य है। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बस्ती विकास भवन तृतीय तल पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।
Comments