नौकरी दिलाने का झांसा देकर रूपये की ठगी करने वाले अभियुक्त को , पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
SP गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश पर इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार।
नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।
SO पुरानी बस्ती महेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने अभियुक्त राकेश कुमार गुप्ता को किया गिरफ्तार।
अभियुक्त के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 406, 506, 120बी आईपीसी के तहत दर्ज था मुकदमा ।
पुलिस ने अभियुक्त को बस्ती जिले की पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग के पास से किया गिरफ्तार ।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने में एसआई सुदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल ऋषिकेश मणि त्रिपाठी, कांस्टेबल अनुज शक्ला, नीरज यादव रहे शामिल।

Comments