मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने जिले की सड़को की क्षतिग्रस्त पटरियों को ठीक कराने की मांग किया

बस्ती जनपद में ठेकेदारों द्वारा क्षतिग्रस्त किये गये पटरियों के इण्टरलॉकिंग को ठीक कराने की मांग ठेकेदारों द्वारा क्षतिग्रस्त किये गये पटरियों के इण्टरलॉकिंग को ठीक कराने की मांग – पूर्व विधायक संजय प्रताप ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र बस्ती । रूधौली विधानसभा के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि जल जीवन मिशन के तहत सड़क के बगल पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पटरियों के इण्टरलॉकिंग को पुनः ठीक कराया जाय। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पूर्व विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि बस्ती जनपद में जल जीवन मिशन के तहत लोगो को स्वच्छ पेय जल मुहैया कराये जाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर ठेकेदारों, कार्यदायी संस्था द्वारा पाइप लाइन विछाने का कार्य चल रहा है। पाइप लाइन बिछाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा बनवायी गयी सड़की की पटरियों पर खुदाई कार्य किया जा रहा है जिससे पटरियां तथा नालियां क्षतिग्रस्त हो जा रही है। ठेकेदार द्वारा पाइन डालने के बाद अव्यवस्थित तरीके से गड्ढो में मिट्टी डालने के बाद छोड़ा जा रहा है। जिससे सरकार के राजस्व की क्षति के साथ ही आम जनता काफी प्रभावित हो रही है। उन्होने आग्रह किया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पाइप लाइन डालने वाली कार्यदायी संस्था, ठेकेदारो को सख्त हिदायत दिया जाय कि उनके द्वारा खुदाई कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़को की पटरियों तथा नालियों का पुनः मजबूती के साथ निर्माण कार्य कराया जाय अन्यथा की स्थिति में उक्त कार्यदायी संस्था/ठेकेदारो का लाइसेन्स निरस्त करते हुए उनपर जुर्माना लगाया जाने सहित तमाम मांग पत्र के माध्यम से भेजा है

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग