जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद भी चंद्रयान के लाईव प्रसारण में गैरहाजिर , सोशल मीडिया के खबरों को संज्ञान में लेकर ,6 अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी
कप्तानगंज बस्ती - कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरिया मिश्र पर 09 शिक्षकों / शिक्षिकाओं की वर्तमान में तैनाती है । इस विद्यालय पर तैनात शिक्षकों / शिक्षिकाओं को सरकारी शासनादेश से कोई मतलब नही रहता है जब मन कहता है तब विद्यालय आते हैं और जब मन कहता है तब घर चले जाते हैं । दिनांक - 12- 04 - 2023 को मीडिया द्वारा कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरिया मिश्र का स्थालीय निरीक्षण किया था जिसमें 09 में से मौके पर 03 शिक्षक / शिक्षिका उपस्थित मिले थे । तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी डा० इन्द्रजीत प्रजापति ने सोशल मीडिया के खबरों का संज्ञान लेते हुए 06 शिक्षको / शिक्षिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और चेतावनी दिया था कि भविष्य में ऐसी गलती कभी न हो । लेकिन आज पुनः 09 शिक्षकों / शिक्षिकाओं में से 03 शिक्षक उपस्थित मिले एवं 06 शिक्षक / शिक्षिका विद्यालय से गायब मिले । बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के आदेश को ठेंगा दिखाने से कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरिया मिश्र के शिक्षक / शिक्षिका नही चुकते है । अपर सचिव स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया था कि दिनांक - 23-08-2023 को सायं - 5.27 से 6.15 बजे चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण ISRO का आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर किया जाएगा । उक्त के संबंध में सभी को निर्देशित किया गया था कि जनपद के सभी विद्यालयों शैक्षणिक संस्थाओं से छात्र-छात्राओं और शिक्षक / शिक्षिकाओं के साथ सायं 5.15 से 6.15 बजे विशेष सभा आयोजित किया जाए और चंद्रयान-3 के उतरने के सीधे प्रसारणमें सम्मिलित होने हेतु विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश निर्गत करते हुए प्रसारण को दिखाने शिक्षकों / शिक्षिकाओं की सहायता से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें । कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरिया मिश्र पर चंद्रयान-3 का सीधा प्रसारण होते समय प्रभारी प्रधानाध्यापक रामजीवन वर्मा , कविता देवी शिक्षामित्र ,मायावती शिक्षामित्र विद्यालय पर उपस्थित रहे एवं संगीता देवी सहायक अध्यापक , स्वाति सहायक अध्यापक ,गौरव चौधरी सहायक अध्यापक ,सुश्री गुंजन मिश्रा सहायक अध्यापक , सुश्री शर्मिला देवी सहायक अध्यापक , हनुमान प्रसाद शिक्षामित्र विद्यालय से गायब रहे ।ड्यूटी से गायब शिक्षकों / शिक्षिकाओं इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने फोन के माध्यम से मीडिया से कहा कि ड्यूटी से गायब सभी अध्यापकों की जांच कर सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Comments