सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसरामपुर में मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, विधायक प्रतिनिधि,केंद्र अधीक्षक व मनोचिकित्सक डॉ. अनिल कुमार दूबे ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का उद्घाटन

मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर में हुआ 151मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसरामपुर में दिनांक 03 अगस्त 2023 दिन बृहस्पतिवार को गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि माननीय श्री क़े क़े सिंह , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
अधीक्षक डॉक्टर भास्कर यादव , मनोचिकित्सक डॉक्टर अनिल कुमार दुबे द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया एवं जिले से आए हुए समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों का स्वागत किया गया! शिविर में कुल 151 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमे मानसिक आस्वस्थता के 22, हाइपरटेंशन के 12, एवं शुगर के 13 मरीजों को आईडेंटिफाई किया! शिविर के सफल संचालन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के साइकेट्रिक सोशल वर्कर डॉ राकेश कुमार, साइकेट्रिक नर्स नीलम शुक्ला, निधि राव, संजय पटेल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग समस्त कर्मचारी और अधिकारी गण उपस्थित रहे!

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग