मेरठ में पेट्रोल पंप का निरीक्षण करने गई खाद्य एवं रशद विभाग के कर्मचारियों की टीम पर जानलेवा हमला , बस्ती जिला पूर्ति कार्यालय पर कर्मचारीयों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन , खाद्य आयुक्त उत्तर प्रदेश को भेजा ज्ञापन

बस्ती जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध किया उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पेट्रोल पंप के निरीक्षण के दौरान मार पीट व अभद्र व्यवहार करने वालो के खिलाफ कार्यवाही न होने से प्रदेश भर में जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है दिनांक 09/08/ 2023 को मेरठ जिले के सूरजकुंड में एक पेट्रोल पंप पर विभाग के कर्मचारी शासन के आदेश पर जांच करने पंहुचे तो पेट्रोल पंप मालिक व उसके गुर्गो ने जांच टीम पर हमला कर मारा पीटा व जांच टीम में शामिल महिला कर्मचारी के साथ भी अशिष्ट व्यवहार करते गाली गलौच किया और क्षेत्रीय खाद अधिकारी पर भी जानलेवा हमला किया , बांधा उत्पन्न कर जांच को नहीं होने दिया ! मेरठ की इस घटना में शामिल लोगो पर अभी तक कार्यवाही न होने पर खाद्य एवं रशद विभाग के प्रदेश भर के कर्मचारी आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं इसी क्रम में दिनांक 10/08/2023 को बस्ती जनपद में जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और घटना में शामिल लोगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग का ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी बस्ती के माध्यम से खाद्यआयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित किया है

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग