भारतीय चंद्रयान विक्रम लैंडर ने बुधवार को चंद्रमा के साउथ पोल पर किया सफल लैंडिंग, दुनिया के सामने इसरो के वैज्ञानिकों रच दिया नया इतिहास, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार उतरने वाला दुनिया का प्रथम चंद्रयान बना विक्रम, पूरे देश में छाई खुशी की लहर
भारत ने रचा नया इतिहास । चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग ने दुनिया को भारत के आगे झुकने पर मजबूर कर दिया है। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इस रिकॉर्ड के साथ ही एक और नया रिकॉर्ड बना है।
चंद्रमा की सतह सफलतापूर्वक उतरा भारतीय चंद्रयान-3: इसरो के वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास, विश्व में बजा भारत का डंका
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला देश बना भारत
इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों के लिए गौरव का क्षण*
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई ,देश व विदेश के लोगों ने भारत को सराहा दिया बधाई ,भारत के सभी धर्मो के लोगो ने की थी चंद्रयान के सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाएं ,लैंडिग के बाद भारत के सभी राज्यों में खुशी का माहौल ,लोग एक दूसरे को गाजे बाजे नाच गाने के साथ बधाई देकर बाट रहे मिठाई पूरे देश में छाई खुशी की लहर !


Comments