रक्षाबंधन , हँसी खुशी से मनाएं जाने वाला ,पावन त्यौहार है ,वरिष्ठ समाजसेवी डॉ वी के वर्मा ने कविता के माध्यम से दिया राखी का संदेश
भाई बहन का अतुलित प्यार।
यही है राखी का त्यौहार ।
यह त्यौहार खुशी है लाता
अटूट भाई बहन का नाता।
भाई की रक्षा की खातिर
सौ-सौ बहन दुआएं देती।
बदले में वह निज भ्राता से
आशीर्वाद सिर्फ है लेती।
बहना रक्षा-सूत्र बाँधती ।
भाई खातिर दुआ माँगती ।
भाई बहन की रक्षा करता।
उसके उर में खुशियां भरता ।
राखी का पावन त्यौहार ।
तुम्हें बधाई शत शत बार।
राखी का यह पर्व निराला ।
खुशी मनाती है हर बाला ।
हॅसी खुशी यह पर्व मनाएँ ।
बहनों से राखी बँधवाएँ ।
डॉ. वी. के. वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी जिला ,बस्ती

Comments