आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर , करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर ठग को बस्ती के पैकोलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने को बताता था सचिवालय का अधिकारी

इण्डिया न्यूज वर्ड /31 अगस्त बस्‍ती।थाना पैकोलिया पुलिस ने सचिवालय का पंचायती राज अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर प्रधानों से करोड़ो की ठगी करने वाले एक शातिर ठग की गिरफ्तारी की है। उसके पास से प्रतापगढ़, कौशांबी, रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, संतकबीरनगर पंचायत चुनाव 2021 के विजेता प्रत्‍याशियों का विवरण और एक मोबाइल बरामद किया है। थानाध्यक्ष पैकोलिया जनार्दन प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के बड़ेरिया कुंवर निवासी विक्रमजीत से अनिल सिंह नाम के व्यक्ति ने उसके भाई की पुत्री को आंगनबाड़ी मे नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रूपए ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलवाया। इसका मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। विवेचना के दौरान ठगी करने वाले व्‍यक्ति की पहचान गोरखपुर जिले के पिपराईच थाना क्षेत्र के बरसैनी निवासी प्रवीण कौशल पाण्डेय उर्फ भवानी उर्फ संतोष कुमार पाण्डेय के रूप में हुई। जिसकी गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार प्रवीण ने बताया गया कि वह इन्टरनेट के माध्यम से जनपदो के ग्राम पंचायतो के जीते हुए उम्मीदवारो की लिस्ट निकालकर लिस्ट मे अंकित मोबाइल नंबर से सम्पर्क करता था, अपने को पंचायती राज विभाग का अधिकारी अनिल सिह बताकर आंगनबाडी मे नौकरी दिलाने के नाम पर उन लोगो से खाते मे रुपया मंगाने के बाद मोबाइल को बंद कर देता था और सिम को तोडकर फेक देता था। अब तक उसने आंगनबाडी मे नौकरी लगाने के नाम पर करीब दो सौ लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। पूछताछ के दौरान बताया कि वर्ष 2019 मे पैकोलिया थाना क्षेत्र के बडेरिया कुवर के ग्राम प्रधान से करीब 80 हजार रूपए नौकरी दिलाने के नाम पर लेना स्‍वीकार किया। बताया कि उस समय वह बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मे रहता था, जहां के रहने वाले राहुल यादव का एटीएम उससे मांग लिया था, जिसका खाता हिमांचल प्रदेश मे भारतीय स्टेट बैंक शाखा नालागढ जिला सोलन मे था, उसी में फ्राड कर रुपया मंगाता था और गोरखपुर से एटीएम द्वारा रुपया निकाल लेता था। राहुल यादव से एटीएम लेने के बाद वहा से उसका एटीएम दिए बिना ही फरार हो गया था।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग