बस्ती सदर तहसील में एंटी क्रप्शन टीम ने घूस लेते चकबंदी बाबू को रंगे हाथ पकड़ा ,गिरफ्तार कर कोतवाली बस्ती में दर्ज किया मुकदमा

तहसील बस्ती। बस्ती सदर तहसील में चकबंदी अधिकारी कार्यालय बस्ती सदर के लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने 8 हजार रूपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। उसे लेकर टीम कोतवाली पहुंची और उसके खिलाफ भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है। क्या था मामला कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी खास
निवासी राजकुमार गुप्‍ता की माता राजपति ने अपनी जमीन अपने बहुओं के नाम वसीयत कर दी थी। इसकी अमलदरामद चकबंदी अधिकारी सदर के कार्यालय में लम्बित थी। अमल दरामद के लिए चकबंदी अधिकारी सदर कार्यालय के लिपिक अजीजुर्रहमान ने 8 हजार रुपए की मांग की थी। परेशान होकर राजकुमार गुप्‍ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्‍शन टीम गोरखपुर से की जिसके बाद ये कार्यवाही की गई। आज शुक्रवार को तहसील सदर स्थित कार्यालय में जैसे ही बाबू ने रिश्‍वत के 8 हजार रुपए हाथ में लिया, एंटी क्रप्‍शन टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा एंटी करप्शन टीम प्रभारी एसएस भदौरिया ने बताया कि शिकायत बाद बाबू अजीजुर्रहमान को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। रिश्‍वत के रूप में 8 हजार रूपए लेते हुए टीम ने चकबंदी कार्यालय के लिपिक अजीजुर्रहमान को रंगे हाथ पकड़ा। उसे लेकर कोतवाली पहुंची और मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एंटी करप्‍शन टीम प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग