बस्ती जिला अस्पताल के सामने अवैध रूप से चल रहे प्राइवेट हॉस्पिटल को , स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर किया सील, संचालक हुआ फरार

बस्ती जिले में बिना पंजीकरण के धड़ल्ले से चल रहे एक अवैध हॉस्पिटल पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही अस्पताल संचालक वहां से भाग निकला। मौके पर एक कर्मी मौजूद था, जिससे पूछताछ करते हुए हॉस्पिटल को बंद करा दिया गया। एसीएमओ डॉ. एके मिश्र की अगुवाई में टीम जैसे ही जिला अस्पताल गेट नंबर-एक व दो के मध्य स्थित अवैध हॉस्पिटल पर पहुंची, वहां खलबली मच गई। इससे पहले ही संचालक और वहां चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ भाग निकले। एसीएमओ ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख सांऊघाट अभिषेक कुमार ने पत्र देकर अवैध हॉस्पिटल की शिकायत की थी। मौके पर पहुंचे तो एपेक्स न्यूरो स्पाइन सेंटर का बोर्ड लगा हॉस्पिटल संचालित मिला। यहां मौजूद इस्लाम नामक व्यक्ति से पूछताछ की गई। बोर्ड पर डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. अजय त्रिपाठी,
डॉक्टर एन के आदि चिकित्सक के नाम लिखे थे। यह सभी मौके पर नहीं थे। न ही कोई वैध कागजात थे। ऐसे में तत्काल बोर्ड को उखड़वा दिया गया है। हॉस्पिटल में ताला लगवा दिया गया है। कार्रवाई को देख आसपास अन्य निजी हॉस्पिटलों, क्लीनिक में भी खलबली जैसी स्थिति रही। इस दौरान नगरीय नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा, चौकी इंचार्ज जिला अस्पताल ललितकांत आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग