उज्जवला योजना के लाभार्थियों को आधार सीड न होने से नहीं मिल सकेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, बैंक खाते में आधार अवश्य फीड कराये ,तभी मिल सकेगा उज्जवला का निशुल्क गैस सिलेण्डर ,तीन माह शेष , डी एम बस्ती प्रियंका निरंजन ने दी जानकारी

*बैंक खाते से आधार सीड न करने वाले ग्राहकों को तीन माह का नही मिला निःशुल्क गैस सिलेंडर - जिलाधिकारी बस्ती*# बस्ती - जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कहा है कि बैंक खाते से आधार सीड न करने वाले प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को सितंबर, अक्टूबर एवं नवंबर माह में मिलने वाला निःशुल्क गैस सिलेंडर नहीं मिल सकेगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी बैंक जाकर अपना खाता आधार से जुड़वाएं। उन्होंने बताया कि जनपद में 220383 उज्जवला गैस योजना के कनेक्शन धारी हैं, जिसमें से केवल 19762 लाभार्थी का बैंक खाता आधार से जुडा है। उन्होंने इसके लिए सभी कोटेदार, आपूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया है कि वह ऐसे लाभार्थियों को बैंक ले जाकर खाता आधार से जुड़वाएं। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को भी निर्देशित किया है कि लाभार्थी के बैंक पहुंचने पर प्राथमिकता पर बैंक स्टाफ यह कार्य सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बैठक में उपस्थित गैस एजेंसी के मालिकों से भी अपील किया कि ऐसे लाभार्थियों को चिन्हित करके उसकी सूची जिला पूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराएं। जनपद में कुल 40 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। बैठक का संचालन करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर अवशेष लाभार्थियों का बैंक खाता आधार सीड कराया जाना है। प्रतिदिन की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर भी एक समिति का गठन बस्ती जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गई है, जो नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आधार सीडिंग का कार्य कराएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, लीड बैंक मैनेजर पी.एन मौर्या, गैस कंपनी के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार , नवीन कुमार तथा गैस एजेंसी के प्रोपराइटर एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग