मध्यान्ह भोजन की समस्याओं को लेकर ,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाअध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने जिलाधिकारी बस्ती कार्यालय में सौंपा ज्ञापन ,

बस्ती । मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि मध्यान्ह भोजन योजना की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाय। यदि 10 अगस्त तक मध्यान्ह भोजन योजना की धनराशि उपलब्ध न कराया गया तो आगामी 11 अगस्त से शिक्षक अपने पास से धनराशि लगाना बंद कर देंगे। ज्ञापन सौपने के बाद जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत बच्चों को गर्म पका पकाया भोजन, फल व दूध देने की व्यवस्था की गई है। फरवरी माह से विभाग द्वारा कोई धनराशि विद्यालयों में नहीं भेजी गई। इससे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक अपने वेतन से ही मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन कर रहे है। शिक्षकों द्वारा कई दुकानों पर भोजन बनवाने को लेकर समान मसाले तेल व अन्य वस्तुएं फल, सब्जियां उधार ही लिया जाता है तथा समय से धनराशि नही देने पर दुकानदार भी अब सामान देने से मना करने लगे हैं। मांग किया कि मध्यान्ह भोजन योजना की धनराशि परिषदीय विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाय। संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि ज्ञापन की प्रति मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कोषागार अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी को इस आशय से दिया गया है कि मध्यान्ह भोजन योजना की धनराशि समय से उपलब्ध करा दिया जाय और उसे जांच के नाम पर लम्बित न किया जाय। संघ के जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग को जून माह के प्रथम सप्ताह में ही शासन से धनराशि प्राप्त हो चुकी है परंतु विभाग की हीलाहवाली के कारण अभी तक धनराशि विद्यालयों तक नहीं पहुंचाई गई । हर बार यही होता है, जब भी धनराशि विभाग को प्राप्त होती है तो धनराशि भेजने की फाइल बी.एस.ए. कार्यालय, लेखा कार्यालय, सी.डी.ओ कार्यालय व ट्रेजरी में सत्यापन के नाम पर महीनों तक अटका पड़ा रहता है। इसका खामियाजा शिक्षकोें को भोगना पड़ता है। अब शिक्षक और आर्थिक भार वहन करने की स्थिति में नहीं है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाअध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, प्रवीन श्रीवास्तव, अखिलेश पाण्डेय, सुरेश गौड़, प्रताप नारायण चौधरी, अनिल पाठक, अमित सिंह, नन्दलाल, सनद पटेल, आशीष दूबे, गंगा प्रसाद, राम पियारे, रामभवन, उमाशंकर पाण्डेय के साथ ही संघ के अनेक पदाधिकारी, शिक्षक गण शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग