वर्ष 2017 से 2021 तक परिवहन विभाग के ई चलानो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था माफ,अभी तक ई चालान डाटा डिलीट नहीं ,बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने इस संबध में जिलाधिकारी बस्ती कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

बस्ती, ( 16 सितम्बर ) व्यापारी नेता एवं बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर चालान डिलिट करने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को तत्काल रोकने की मांग किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि दिसम्बर 2017 से दिसम्बर 2021 तक के ई चालानों को मुख्यमंत्री ने माफ करते हुये इसे चालान पोर्टल से डिलिट करने का आदेश जारी किया गया है।यहां तक कि कोर्ट में लम्बित मामले भी समाप्त कर दिये गये हैं। इसकी पूरे प्रदेश में सराहना हुई। लेकिन यातायात पुलिस और आरटीओ ने इन चालानों को डिलिट नही किया जो अब इनकी अतिरिक्त आमदनी का जरिया बन गये हैं। सम्बन्धित व्यक्ति को मोबाइल नम्बरों पर फोन करके बुलाया जा रहा है और चालान डिलिट करने के नाम पर वसूली की जा रही है। जबकि आप द्वारा सभी प्रकार के चालानों को पोर्टल से डिलिट करने का रूपष्ट आदेश जारी किया गया है। बस्ती जनपद में ऐसे तमाम मामले व्यापार मंडल के सज्ञान में आये हैं। ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से आनंद राजपाल, सूर्यकुमार शुक्ल, अयोध्या प्रसाद साहू, सुनील कुमार गुप्ता, सतीश सोनकर, अदालत प्रसाद, हर्षित अग्रवाल, अशोक निगम आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग