73 वर्ष के हुए पी एम मोदी , देश विदेश से मिली जन्म दिन की लाखों बधाईयां , राष्ट्रपति व गृहमंत्री ने पोस्ट लिख कर दी जन्म दिन की बधाई
INW नई दिल्ली
17 सितम्बर 2023 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना 73वां जन्मदिन मनाया । इस जन्मदिन की खुशी के शुभ अवसर पर देश-विदेश से मोदी जी को लाखों लाख बधाइयां दी जा गई। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पोस्ट करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृण नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें. मेरी भगवान से यही प्रार्थना है, कि आप सदा स्वस्थ और आनंदमय रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें। गृह मंत्री अमित शाह जी ने पोस्ट करते हुए कहा, नए भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है, चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वाेपरि” की प्रेरणा मिलती है. ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देशसेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
चलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवनी को जानते हैं-
नरेन्द्र मोदी का जन्म तत्कालीन बॉम्बे राज्य के महेसाना जिला स्थित वडनगर ग्राम में हीराबेन मोदी और दामोदरदास मूलचंद मोदी के एक मध्यम-वर्गीय परिवार में 17 सितम्बर 1950 को हुआ था। मोदी ने अपने बचपन में चाय बेचने में अपने पिता की मदद की, और बाद में अपना खुद का स्टाल चलाया। आठ वर्ष की आयु में वे आरएसएस से जुड़े, जिसके साथ वे एक लम्बे समय तक सम्बन्धित रहे। स्नातक होने के बाद उन्होंने अपना घर छोड़ दिया। 1971 में वह आरएसएस के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। 1975 में देश भर में आपातकाल की स्थिति के समय उन्हें कुछ समय के लिए अज्ञातवास करना पड़ा। 1985 में वे बीजेपी से जुड़े और 2001 तक पार्टी पदानुक्रम के भीतर कई पद पर कार्य किया, जहा से वे धीरे धीरे भाजपा में सचिव के पद पर पहुंचे गए। नरेन्द्र मोदी के मुताबिक एक शादीशुदा के मुकाबले अविवाहित व्यक्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार तरीके से लड़ सकता है, क्योंकि उसे अपनी पत्नी, परिवार व की कोई चिन्ता नहीं रह जाती। नरेंद्र मोदी को 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया गया। नरेंद्र मोदी शीघ्र ही विधानसभा के लिए चुने गए। 2002 के गुजरात दंगों में नरेन्द्र मोदी के प्रशासन को कठोर माना गया है, इस समय उनके संचालन की आलोचना भी हुई। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी नीतियों को आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए श्रेय दिया गया। वे गुजरात राज्य के 14वें मुख्यमंत्री रहे। उन्हें उनके अच्छे कामों के कारण गुजरात की जनता ने लगातार 4 बार (2001 से 2014 तक) गुजरात का मुख्यमंत्री पद संभाला। गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते है, और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। उनके नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 282 सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त किया, और देश के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद पुनः वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने उनके नेतृत्व में दोबारा चुनाव लड़ा, और इस बार पहले से भी ज्यादा बड़ी जीत हासिल हुई। पार्टी ने कुल 303 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा के समर्थक दलों को कुल 352 सीटें प्राप्त हुईं। 30 मई 2019 को शपथ ग्रहण कर नरेन्द्र मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमन्त्री बने। अतः यह कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन में अनेक कष्टो का सामना करते हुए इतिहास में अपना नाम अमर कर लिया है।

Comments