बस्ती शहर के रौता पुलिस चौकी के निकट अधिवक्ता के घर दिन दहाड़े डकैती डालने वाले व महिला को चाकू मारने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्ती: थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम बस्ती तथा स्वाट टीम बस्ती द्वारा थाना क्षेत्र में दिन में घर में घूस कर मौजूद महिला को जान से मारने की कोशिश कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार गया है।
पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम व एसओजी टीम प्रभारी गजेन्द्र सिंह मय टीम व स्वाट टीम प्रभारी उमाशंकर तिवारी द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 11.09.2023 को दिन में 02 बजे अधिवक्ता सुरेन्द्र मोहन वर्मा पुत्र हरिश्चन्दर वर्मा साकिन रौता चौराहा थाना कोतवाली जनपद बस्ती के मकान में उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तगण 1- रामदेव यादव उर्फ प्रिंस पुत्र छिनमिन निवासी ग्राम महरीपुर
थाना नगर जनपद बस्ती 2. राजेश पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम करमा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को किया गया गिरफ्तार तथा उनके पास से 12560 रुपये नगद व पीली धातु की गहने 9 अदद के साथ अमहट पुल पर आज दिनांक 15.09.2023 समय 09.10 मिनट पर गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर पूर्व में मु0अOस0 298/2023 धारा 34/307/342/394/ 397/411/455 IPC पंजीकृत है। जिनको वाद विधिक कार्यवाही मा० न्यायालय प्रस्तुत करने की कार्यवाही कराई जा रही है

Comments