नौकरी देने के नाम पर युवती का शोषण करने वाला दुष्कर्म का आरोपी रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद , छावनी थाने के गेट पर हुआ गिरफ्तार
बस्ती (रुधौली) - दुष्कर्म, साजिश, एससीएसटी के धाराओं में वांछित रूधौली नगर पंचायत के सपा समर्थित चेयरमैन धीरसेन निषाद को छावनी थाने गेट से गिरफ्तार किया। सारा रसूख धरा रह गया, घमंड और हवस के चलते वे जेल पहुंच गये। रूधौली थाना क्षेत्र के केवटहिया वार्ड निवासी 35 वर्षीय धीरसेन निषाद पर एक दलित महिला ने दुष्कर्म और दवा खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।
महिला का आरोप है कि नगर पंचायत रुधौली के चेयरमैन वार्ड धीरसेन निषाद ने उसे नगर पंचायत में सफाई कर्मी की नौकरी देने के नाम पर उसके साथ बलात्कार किया। लगातार उसका शारीरिक शोषण करते रहे। जब उसे गर्भ ठहर गया तो धोखे से अपने एक करीबी के हाथ से दवा भिजवाकर खिलवा दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
मामले में तहरीर के आधार पर रुधौली पुलिस ने आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके करीबी पर दुष्कर्म, साजिश में शामिल होने और एससीएसटी एक्ट की धारा में मुकदमा चार दिन पूर्व मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद से गिरफ्तारी के लिए पुलिस नगर पंचायत अध्यक्ष की तलाश कर रही थी। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि रेप, साजिश, एससीएसटी एक्ट की धारा में वांछित धीरसेन निषाद की गिरफ्तारी छावनी थाना गेट के सामने हाइवे से की गई है। उसे न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया है।

Comments