मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में ले जाने वाली बस्ती जनपद की आठ आशा कार्यकर्तियों को जिलाधिकारी ने बर्खास्त करने का दिया निर्देश, जिले के प्रत्येक सब सेंटरों पर होगी एएनएम की तैनाती, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों का जल्द होगा कायाकल्प

बस्ती, 25 सितम्बर 23 प्रसूताओं को निजी चिकित्सालय में ले जाने वाली चिन्हित 8 आशाओं को बर्खास्त करने के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने प्रभारी चिकित्सारियों को निर्देश दिया । कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भुगतान में जनपदीय औसत 74 प्रतिशत से कम पाये जाने पर गौर, रूधौली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोकने तथा मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया है। जिला क्षय रोग चिकित्सालय में प्राप्त धनराशि व्यय न किये जाने पर उन्होंने जिला क्षय रोग अस्पताल के प्रभारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया । विभिन्न योजनाओं में धीमी प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के. मिश्रा का स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं में धीमी प्रगति पाये जाने पर रूधौली प्रभारी चिकित्साधिकारी का स्थानान्तरण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पर्याप्त संख्या में ए.एन.एम. की उपलब्धता के बावजूद 14 रिक्त उपकेन्द्र पाये जाने पर असंतोष व्यक्त किया तथा सी.एम.ओ. को तत्काल तैनाती करने का निर्देश दिया | आशाओं के चयन की समीक्षा करते हुए उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया है कि रिक्त स्थानों पर ग्राम प्रधानों के सहयोग से चयन पूर्ण करायें। आशाओं के कुल 82 स्थान रिक्त हैं। उन्होंने हेल्थ वेलनेस सेंटर का कायाकल्प कराने के लिए भी डीपीआरओ को निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि 81 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर तत्काल विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें। इसके लिए केबिल सम्बन्धित एम.ओ.आई.सी.उपलब्ध कराए जिलाधिकारी ने कप्तानगंज के बरहटा, विक्रमजोत के सवेरा तथा साऊंघाट के गंधरिया में स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने बैठक में लिए गये निर्णयों का समय से अनुपालन कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपा। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए सभी आशा और ए.एन.एम.की ट्रेनिंग करायी जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी 14 सीएचसी पर एक प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ दो मेडिकल आफीसर तथा सभी 39 पीएचसी पर एक मेडिकल आफीसर की तैनाती सुनिश्चित करें। सभी 369 सब सेन्टर पर कम कम से कम एक ए.एन.एम. की अवश्य तैनाती की जाय। बैठक का संचालन डीपीएम राकेश पाण्डेय ने किया। बैठक में सीडीओ ,सीएमओ डा.आर.पी. मिश्रा, एसीएमओ डा. ए.के. मिश्रा, एसआईसी डा. सी.एस.कौशल, सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय के डा. पी.के. श्रीवास्तव, सीएमएस मेडिकल कालेज डा.ए.एन. प्रसाद, डीपीआरओ रतन कुमार, डीपीओ सावित्री देवी, डा. ए.के.कुशवाहा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत महेन्द्र मिश्र तथा मनोज कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्साधिकारी गण तथा जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग