बस्ती के रौता चौराहे के निकट लूट पाट कांड में घायल अधिवक्ता की पत्नी की लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत , बदमाशों पर चलेगा हत्या का मुकदमा
बस्ती, ( 25 सितंबर ) कोतवाली थाना क्षेत्र के रौता पुलिस चौकी के पास वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन वर्मा के घर हुई डकैती में घायल उनकी पत्नी नूतन वर्मा का आज मेदांता में इलाज के दौरान निधन हो गया है। घायल नूतन वर्मा का विगत कई दिनों से मेदांता में इलाज चल रहा था लेकिन आज देर शाम उनके निधन की खबर बस्ती जनपद वासियों को लगी जिससे पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई ,
इसी माह11 सितंबर को दिन में मुंह पर गमछा बांधकर आए दो बदमाशों ने रॉड से पूनम के सिर और चाकू से पेट में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद उनका हाथ-पैर बांधकर शैचालय में बंद कर दिया था। घर में रखे रुपये और जेवरात लूटकर भाग गए थे। काफी देर बाद नूतन वर्मा ने किसी तरह छज्जे पर निकलकर शोर मचाया था। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई।सुबह ही कचहरी निकल गए अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन वर्मा को भी सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंचे और पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से कुछ दिन शहर के ही एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चला, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जहा पर नूतन वर्मा की इलाज के दौरान जान न बच पाई इस मामले में पुलिस ने नगर थानाक्षेत्र के महरीपुर निवासी रामदेव यादव उर्फ प्रिंस और पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के करमा निवासी राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।अब हत्या का भी मुकदमा चलेगा

Comments