कलवारी पुलिस ने चार गौकसो को गोवंश के साथ किया गिरफ्तार, चाकू बरामद, भेजा जेल

बस्ती 2 सितंबर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकार कलवारी विनय सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कलवारी पुलिस ने तीन गोवंश,एक मैजिक और एक चाकू के साथ
चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा | थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजयकांत यादव, हरिप्रकाश तिवारी तथा पुलिस टीम ने आशुतोष सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी सेहरा जलालपुर थाना महरुआ अंबेडकर नगर, बाबर पुत्र कलीम, वाजिद पुत्र शेर अली तथा मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद कलीम तीनों निवासी बस्तीपुर थाना भीटी जनपद अंबेडकर नगर को दुबौलिया जाने वाले मार्ग पक्के बंधे माझा खुर्द, राज खलवा के पास गिरफ्तार कर लिया !

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग