कजाखिस्तान की धरती पर जागरण अचीवर सम्मान से सम्मानित हुए बस्ती जनपद के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा. वी.के.वर्मा , जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी सहित जनपद के डाक्टरों ने किया प्रसन्नता वयक्त

बस्ती। होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक, जिला आयुष चिकित्साधिकारी बस्ती एवं अनेक शिक्षण संस्थाओं को स्थापित करने वाले डा. वी.के. वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में अदभुद योगदान के लिये दैनिक जागरण द्वारा अलमाटी कजाकिस्तान में आयोजित भव्य समारोह में जागरण अचीवर्स एवार्ड से सम्मानित किया गया। डा.वी.के. वर्मा ने कजाकिस्तान यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुये बताया कि यात्रा के अनुभवों से बहुत कुछ हासिल हुआ। इसके पहले भी डा. वी.के. वर्मा को चिकित्सा , समाजसेवा , कोरोना काल में लोगों की मदत हीरो एवार्ड, साहित्य के क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय, अन्तराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं और अपने चिकित्सकीय जीवन में उन्होने 13 लाख से अधिक मरीजों का निशुल्क उपचार कर चुके हैं। डा. वी.के. वर्मा को उनके योगदान के लिये कजाकिस्तान में सम्मानित किये जाने पर मुुख्य चिकित्साधिकारी आर.पी. मिश्र, डा. ए.के. मिश्र, डा. सुरेश चन्द्र कौशल, डा. बी.बी. मिश्र, डा. सतीश चौधरी, डा. जुनेद खान, वरिष्ठ साहित्यकार डा. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’, डॉ. रघुवंशमणि त्रिपाठी, डॉ. दशरथ प्रसाद यादव, डा. फकरेयार हुसेन, डा. एस.वी. सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग