जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने गौर ब्लाक के अंतर्गत गौशाला पर तैनात दो केयरटेकर को तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त

जिलाधिकारी ने गौर ब्लाक के अंतर्गत गौशाला पर तैनात दो केयरटेकर को तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त बस्ती - गौर ब्लॉक के सावड़ीह कठौतिया स्थित गौशाला में एक गाय तथा दो बछिया की मृत्यु की समय पर सूचना न देने तथा कार्रवाई न करने पर जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने सख्त रुख अपनाते हुए गौर के बीडीओ,पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दिया है। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को तत्काल स्थानांतरित करने एवं प्रतिकूल प्रविष्टि देने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने वहां पर तैनात दोनों केयरटेकर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया है। उन्होंने गौशाला का आज निरीक्षण किया तथा वहां गायों के रखरखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने दोनों केयरटेकर को समय से मानदेय भुगतान न करने के संबंध में ग्राम प्रधान की भूमिका की जांच के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भविष्य में गौशाला का नियमित निरीक्षण करते रहें तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना की तत्काल उच्च अधिकारियों को जानकारी दें। गौशाला के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया है कि कल एक गाय तथा दो बछिया की मौत हुई है जिसमें से एक गाय कई दिन से बीमार थी और यह स्वाभाविक मृत्यु है। दो बछिया की नाली में फिसल जाने के कारण चोट लगी थी जिसका पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा इलाज किया गया और इस दौरान उनकी मृत्यु हुई। इस घटना में केयर टेकर तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की लापरवाही पाई गई जिसके कारण उन्हें दंडित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी गौशालाओं के निरीक्षण के लिए सभी बीडीओ को निर्देशित किया है।

Comments

Popular posts from this blog

रामनवमी के अवसर पर 50 मरीजों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन,गरीब मरीजोें के लिये वरदान साबित हो रहा है सत्या मल्टी स्पेशलिटी एण्ड आई हास्पिटल- सत्य प्रकाश सिंह

छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू अमोढ़ा निवासी आर्या सिंह ने उच्च रैंक में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया माता पिता सम्मान ,योग्य चिकित्सक बन कर करेंगी देश की सेवा

फतेहपुर में एसएआर ड्यूटी में छुट्टी न मिलने से लेखपाल ने कर ली आत्महत्या 26 नवंबर को होनी थी शादी , विरोध में तहसील बस्ती में लेखपाल संघ ने एसडीएम बस्ती सदर 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाने को किया मांग सहित पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग