बस्ती जिले वराह क्षेत्र के घाट पर , जन्माष्टमी का कलश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान भीषण हादशा नदी में डूबने से दो युवक डूबे , तलाश जारी
बाराह क्षेत्र घाट पर हुआ भीषण हादसा ।
कुआनो नदी में डूबने से दो युवक लापता ।
साथ में डूब रही चार महिलाओं को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला गया।
जन्माष्टमी के उपरांत कलश विसर्जन करने गए थे सब लोग ।
साथ में कई महिलाएं भी डूबी लोगो को डूबते देख वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने चार महिलाओ को सुरक्षित बचाया।
बताते चलें बाराह क्षेत्र घाट पर पुल का निर्माण चल रहा है जिससे नदी के गहराई का अंदाजा लोग नहीं लगा पाए और जैसे ही पानी में उतरे डूबने लगे ।
सभी लोग वाल्टर गंज थाना क्षेत्र के के बिलौडी बरगाह के निवासी है ।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल घाट पर भारी भीड़ जमा है
घटना वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बाराह क्षेत्र घाट की ।
अभी तक डूबे हुए युवको को खोजा नही जा सका है मौके पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस दोनों युवकों का पुलिस करा रही है खोज ।


Comments