समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में प्रयागराज से शुरू हुई ‘देश बचाओ,देश बनाओ’ समाजवादी साइकिल यात्रा बस्ती जिले में पहुंची। बस्ती जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, वरिष्ठ समाजवादी नेता राम प्रसाद चौधरी, कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी की अगुवाई में टाण्डा पुल पर साईकिल यात्रा का सपा कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत
बस्ती ।
आज बुधवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में प्रयागराज से शुरू हुई ‘देश बचाओ,देश बनाओ’ समाजवादी साइकिल यात्रा बुधवार को जिले में पहुंची। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव,पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी,विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ की अगुवाई में टाण्डा पुल पर साईकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यहां से साईकिल यात्रा चमनगंज चौराहा,कलवारी,कुसौरा,नगर बाजार होते हुये कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गोपियापार पहुंची। अनेक स्थानोें पर सभा का आयोजन कर वक्ताओं ने आवाहन किया कि आगामी लोकसभा के चुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है।
साइकिल यात्रा में अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का यह संदेश है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के बल पर भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, किसान, मजदूर, व्यापारी,छात्र, नौजवान सभी वर्ग इस सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण परेशान हैं। साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की सरकार में किये गये जन कल्याणकारी कार्यों को आम जनता को अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सर्वाधिक सीट जीत कर केन्द्र में नई सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभायेंगे।
सपा अध्यक्ष एवं विधायक महेन्द्रनाथ यादव,वरिष्ठ नेता राम प्रसाद चौधरी आदि ने सभाओं में कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं में एक नया जोश आया है, इससे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रति सोच बदली है। वक्ताओं ने कहा कि मऊ के घोसी की जनता ने जो संदेश दिया है उसे जन-जन तक पहुंचाना है। सपा केन्द्र में मजबूत हुई तो गरीबों,किसानों, छात्रों, व्यापारियों के साथ ही समाज के सभी वर्गो के समस्याओं का हल निकलेगा। साईकिल यात्रा में शामिल अखिलेश गुप्ता,राघवेन्द्र यादव,जय प्रताप यादव, अविनाश विद्यार्थी,आदर्श,पंकज कुशवाहा,राकेश शर्मा,अंकुश, अवनीश,अंगद,विजय पाल,प्रिन्स सिंह,कमलेश मौर्या,पंकज कुशवाहा, अभिजीत आदि ने अपने अनुभवों को साझा किया।
साईकिल यात्रा का स्वागत और सभाओं में मुख्य रूप से विजय विक्रम आर्य,मो0 स्वालेह,कैश मोहम्मद,रणजीत यादव रिन्टू, कक्कू शुक्ल,राजेन्द्र चौधरी,गीता भारती,अरविन्द सोनकर, भालचन्द यादव,विजय यादव,अशोक यादव,मधुर राजभर, रामशंकर निराला,सतीराम निषाद,अनीस अहमद,भोला पाण्डेय,अमरेन्द्र यादव,सिट्टू शुक्ल,सुभाष यादव,महेन्द्र यादव, गिरीश चन्द्र,अम्बिका यादव,राम उजागिर,मायाराम यादव, देवनाथ यादव,इरशाद अहमद,जयहिन्द,मनोज कुमार राना, गोविन्द,संजय सोनकर,जोखूलाल यादव के साथ ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक भारी संख्या में शामिल रहे।

Comments